Loading...
Skip to Main Content | Screen Reader Access | English
| Login Admin
School Logo

राजकीय हाईस्कूल दलपतपुर, बरेली

Govt. High School, Dalpatpur Bareilly

राजकीय हाईस्कूल दलपतपुर, बरेली

कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के साथ उज्ज्वल भविष्य का निर्माण।

हमारे बारे में जानें

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

यातायात नियमों का पालन करें, अपना और अपने परिवार का जीवन सुरक्षित रखें।

गैलरी देखें

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विकास

छात्रों के सर्वांगीण विकास और उज्जवल भविष्य के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

प्रवेश प्रक्रिया जानें

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यक्रम

विद्यालय में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच शिविर।

नवीनतम सूचनाएं

वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह

सांस्कृतिक गतिविधियों और उत्सवों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारना।

कार्यक्रम की तस्वीरें
नवीनतम सूचनाएं (Updates)
प्रवेश प्रारम्भ - सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 10 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। | आगामी बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी वेबसाइट पर उपलब्ध है। | विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन 15 जनवरी को किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सन्देश (Messages)

श्री रामाज्ञा कुमार

श्री रामाज्ञा कुमार

संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मण्डल, बरेली

"शिक्षा" वह अमूल्य धन है जो मनुष्य को अज्ञानता से प्रकाश की ओर ले जाता है। राजकीय हाईस्कूल दलपतपुर की यह नवीन वेबसाइट छात्रों और अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिंह जी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

डॉ0 अजीत कुमार

डॉ0 अजीत कुमार

जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली

राजकीय हाईस्कूल दलपतपुर, बरेली की नवनिर्मित वेबसाइट के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिंह जी एवं सभी शिक्षक साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

श्रीमती अनीता सिंह

श्रीमती अनीता सिंह

प्रधानाचार्या

राजकीय हाईस्कूल, दलपतपुर (बरेली) में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का विकास करना है ताकि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

विद्यालय रूपी उपवन में छात्र रूपी पुष्पों को पुष्पित और पल्लवित होने का पूर्ण अवसर प्रदान किया जाता है। हमारे विद्यार्थी जब विद्यालय छोड़ें तो दृढ़ विश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक जीवन मूल्यों से लबरेज ऐसे विचारशील युवा बनकर निकलें जो समाज के हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान बना सकें।

इस डिजिटल युग में वेबसाइट के माध्यम से हम अभिभावकों और विद्यार्थियों तक सभी आवश्यक जानकारियां सुगमता से पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस नवीन पहल के लिए मैं बरेली मंडल के अधिकारियों एवं अपने सहयोगी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। सभी विद्यार्थियों को हृदय से आशीर्वाद।